Basic Computer Notes
कंप्यूटर या लैपटॉप में C drive ही पहले से क्यों होता है? A drive या B drive क्यों नहीं होता है?
हेलो दोस्तों
मै विनय आपका दोस्त
कैसे है आप? उम्मीद करता हूँ आप अच्छे और स्वस्थ होंगे।
दोस्तों यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप use करते हो तो आपने कंप्यूटर या लैपटॉप में हमेशा C Drive को जरूर देखा होगा क्योकि किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में drive हमेशा C से ही शुरू होता है। ऐसा क्यों होता है क्या आप जानते है। जब भी कोई नयी hard drive में window डालते है तो हमेशा drive C drive से ही शुरू होता है। A या B से शुरू क्यों नहीं होता और कंप्यूटर या लैपटॉप में जब भी हम hard disk partition करते है तो drive का नाम हमेशा C drive में window install होने के बाद drive का नाम D drive या E drive से ही नाम शुरू होता है। A या B से शुरू क्यों नहीं होता तो दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है कि कंप्यूटर या लैपटॉप में हमेशा पहला drive(c drive) ही क्यों होता है। कंप्यूटर drive का नाम C से ही शुरू होने के क्या कारण है। इसका answer पुराने कंप्यूटर में छुपा हुआ है। पुराने कंप्यूटर को जब शुरू में बनाया गया तो उसमे internal storage उपयोग नहीं होता था शायद आप नहीं जानते है कि पुराने समय में कंप्यूटर में किसी भी तरह के storage device का use नहीं किया जाता था यानि कि आप कंप्यूटर में कुछ भी save नहीं कर सकते थे। पुराने समय में किसी भी काम को कंप्यूटर में करने के लिए floppy disk drive को लगाना होता था। कंप्यूटर की शुरुआत में इसे ही A drive कहा जाता गया।
जैसे जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ता गया आगे जाकर एक और floppy disk बनाया गया जिसका नाम B drive रखा गया। इन दोनों floppy disk को कंप्यूटर में use करने के लिए दो अलग अलग drive बनाया गया जिसका नाम A और B रखा गया। लेकिन floppy disk में एक कमी थी कि उसमे बहुत ज्यादा डाटा को स्टोर नहीं कर सकते थे और जो भी डाटा होता था वो ज्यादा secure नहीं होता था। यानि कि डाटा डिलीट या फिर ख़राब होने का खतरा होता था इसलिए 1980 के बाद से hard disk drive ज्यादा पॉपुलर होने लगा क्योंकि इसमें आपका डाटा सुरक्षित रहता है और आप इसमें ज्यादा डाटा store कर सकते है। इसके बाद में जाकर external hard disk और pendrive जैसे storage device भी आने लगे।
अब कंप्यूटर या लैपटॉप में A और B drive तो पहले floppy disk के लिए रिज़र्व हो चूका था इसलिए इसके बाद आता है C drive जो कि hard disk को दे दिया गया। यही कारण है कि कंप्यूटर या लैपटॉप में जो भी window install करते है वो हमेशा C drive में ही install होता है। क्योंकि A और B drive अभी भी floppy disk के लिए रिज़र्व है।
Note : ऐसा नहीं है कि आप drive का नाम A या B नहीं रख सकते। यदि आप drive का नाम A या B रखना चाहते है तो आप manually अपने हाथो से type करके रख सकते है।
तो दोस्तों जैसे जैसे hard disk popular होने लगा वैसे वैसे सब floppy disk को भूलने लगे। अभी के समय में शायद ही आपको floppy disk देखने को मिले।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।
इस पोस्ट को पढ़कर आपको कैसा लगा निचे कमेंट करके हमें जरूर बताये और इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करे ताकि हर कोई इसके बारे में जान सके।
BEST COMPUTER EDUCATION IN GURUGRAM
Basic Computer Notes
Computer Hardware Notes in Hindi
Computer Tips
Computer Tips & Tricks
Computer Tips in Hindi
Post a Comment
0 Comments