Advance Excel Course in Hindi
PROPER Formula in Excel in Hindi I How to use PROPER Formula in Excel?
PROPER Formula in Excel in Hindi I How to use PROPER Formula in Excel?
दोस्तों आज के समय में हर नये Excel User को Excel में उपयोग किये जाने वाले हर प्रकार के Formula के बारे में जानने की काफी जिज्ञासा होती है। वो हमेशा Excel में कुछ न कुछ नया सीखना चाहते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम उनके लिए फिर से एक नया Excel में Formula लेकर आये हैं जिसका नाम है PROPER Formula
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमलोग Excel में PROPER Formula का Use करना सीखेंगे।
PROPER Formula
PROPER Formula का Use किसी भी Text के First Letter को Capital में Change करने के लिए किया जाता है।
आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि यहाँ पर Excel में कुछ नाम Small Letter में टाइप किया गया है।
ऊपर दिए गए चित्र में कुछ नाम टाइप किया है। हमें इसी नाम के प्रत्येक Word के First Letter को Capital करना हैं।
1. Small Letter को Proper में Change करने के लिए सबसे पहले = टाइप करना है।
2. इसके बाद PROPER टाइप करना है।
3. इसके बाद Bracket Open करना है।
4. इसके बाद Text / Word को सेलेक्ट करना है।
5. इसके बाद Bracket Close करना है।
6. इसके बाद Enter दबाना है।
अब आप नीचे चित्र में देख सकते हैं कि jaypal singh नाम जो कि Small Letter में था। अब वह Jaypal Singh नाम Proper में Change हो चूका है।
यदि हमें सभी नाम को Proper में Change करना है तो उसके लिए सभी Cells को सेलेक्ट करना है और कीबोर्ड से Ctrl + D दबाना है।
आप नीचे चित्र में देख सकते हैं कि यहाँ पर सभी नाम Proper में Change हो चूका है।
Post a Comment
0 Comments