Advance Excel Course in Hindi
ROMAN formula in excel in hindi | Use of ROMAN Formula in Excel
दोस्तों आज के समय में हर नये Excel User को Excel में उपयोग किये जाने वाले हर प्रकार के Formula के बारे में जानने की काफी जिज्ञासा होती है। वो हमेशा Excel में कुछ न कुछ नया सीखना चाहते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम उनके लिए फिर से एक नया Excel में Formula लेकर आये हैं जिसका नाम है ROMAN Formula
ROMAN Formula
MS Excel में किसी भी संख्या या अंक को ROMAN में बदलने के लिए ROMAN Formula का Use करते है।
तो चलिए सीखते है ROMAN Formula का Use करना।
MS Excel में ROMAN Formula का Use करने के लिए सबसे पहले कुछ नंबर टाइप करना हैं।
आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि यहाँ पर Excel के Sheet में कुछ नंबर टाइप किया गया है।
ऊपर दिए गए चित्र में Excel में 1 से 10 तक नंबर टाइप किया गया है।
हमें इसी नंबर को Roman में Change करना हैं।
1. Roman में Change करने के लिए सबसे पहले = टाइप करना है।
2. इसके बाद ROMAN टाइप करना है।
3. इसके बाद Bracket Open करना है।
4. इसके बाद नंबर को सेलेक्ट करना है।
5. इसके बाद Bracket Close करना है।
6. इसके बाद Enter Press करना है।
अब आप नीचे चित्र में देख सकते हैं कि 1 Roman Number में Change हो चूका है।
यदि हमें सभी नंबर को Roman में एक ही बार में Change करना है तो उसके लिए जिस Cell में Roman का Formula Apply किया गया है। उसी Cell से लेकर नीचे के सभी Cells को सेलेक्ट करना है जहाँ तक हमें Roman में Change करना है। इसके बाद कीबोर्ड से Ctrl + D दबाना है। आप जैसे ही कीबोर्ड से Ctrl + D दबाएंगे। आपके सामने सभी नंबर Roman में Change होकर आ जाएगा।
आप नीचे चित्र में देख सकते है।
यदि आप Online Advanced Excel सीखना चाहते हैं तो हमें Call / WhatsApp करें।
Call / WhatsApp : +91 9650597419 (Vinay Sir)
Post a Comment
0 Comments